ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

बिहार के जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, मोतिहारी, आरा और जमुई मंडल कारा पहुंची पुलिस

DESK : बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को पुलिस दुरस्त करने में जुटी हुई है. इस वक्त की बड़ी खबर सूबे से निकल कर सामने आ रही है जहां कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. यह छापेम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को पुलिस दुरस्त करने में जुटी हुई है. इस वक्त की बड़ी खबर सूबे से निकल कर सामने आ रही है जहां कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी पुलिस के वरीय अधिकारिओं के नेतृत्व में चल रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय, मुंगेर, आरा, जमुई और मोतिहारी सेंट्रल जेल में पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से मंडल कारा में अंदर कैदियों के अंदर हड़कंप मच गया है. पुलिस जेल के अंदर सभी बैरकों में तलाशी ले रही है. कैदियों के एक-एक वार्ड को खंगाला जा रहा है. मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में डीएम के निर्देश पर एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जमुई मंडल कारा में एसपी जगन्नाथ रेड्डी के नेतृत्व में डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मंडल कारा में छापा मारा गया. वहीं, आरा मंडल कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. डीएम और एसपी के साथ ASP, SDPO और SDO भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि सूबे में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन जेलों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कई जेलों से पुलिस आपत्तिजनक सामान बरामद की है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता