ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित

बाजार में मात्र 500 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा ऑनर्स का क्वेश्चन पेपर, उठ रहे सवाल

BHAGALPUR : बिहार में एक बार फिर से शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी का है. जहां कामर्स विषय के ऑनर्स का क्वेश्चन पेपर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BHAGALPUR : बिहार में एक बार फिर से शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी का है. जहां कामर्स विषय के ऑनर्स का क्वेश्चन पेपर धड़ल्ले से बाजार में बिक रहा है. पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. बाजार में प्रश्न पत्र बिकने का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन में हड़कंप मच गई. आनन फानन में वाइस चांसलर ने परीक्षा को कैंसिल कर दिया है. आज कामर्स विषय के पांचवे पेपर का एग्जाम होने वाला था. छात्र संगठन NSUI के संयोजक ने मात्र 500 रुपये में प्रश्न पत्र खरीद कर वाइस चांसलर को व्हाट्सएप पर भेजा था. जिसके बड़ा कुलपति ने जांच में पाया कि क्वेश्चन पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो गए हैं. परीक्षार्थियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. क्वेश्चन पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद रद्द की गई परीक्षा को 8 जुलाई को कराने की घोषणा की गई है. नाराज परीक्षार्थियों ने कहा कि इतनी दूर से एग्जाम देने लोग आते हैं. रात में जागकर लोग पढ़ाई करते हैं लेकिन जब सेंटर पर आते हैं तो परीक्षा कैंसल कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करनी चाहिए. भागलपुर से सुशील कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता