ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

मोतिहारी पुलिस ने गार्ड हत्याकांड में शामिल 5 अपराधियों को दबोचा, चाकू और लोहे के रॉड को भी किया जब्त

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गार्ड हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गार्ड हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए 5 अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किये गए चाकू और लोहे के रॉड को भी जब्त किया है. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पताही प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड की हत्या के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी ने बताया कि स्कूल का आदेशपाल गजेंद्र मंडल ने अपने बेटे की नौकरी लगाने के लिए गार्ड रामनारायण बैठा की हत्या की थी. उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसने शव को बोरे में बंद कर खंडहर में फेंक दिया था. डीएसपी के नेतृत्व में पताही पुलिस ने हत्या में शामिल स्कूल के आदेशपाल गजेंद्र मंडल, अवनीश मंडल, अभियमनु मंडल और रंजीत पासवान सहित 5 को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी मनीष मंडल अभी भी फरार है. मर्डर में यूज किये गए चाकू और लोहे के रॉड के साथ-साथ पुलिस ने ऑटो को भी जब्त किया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता