ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालना सरकारी टीचर को पड़ गया महंगा, पुलिस ने किया अरेस्ट

MOTIHARI : फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर गलत और अमर्यादित टिपण्णी और पोस्ट करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर है. ताजा मामला मोतिहारी से जुड़ा है जहां समुदाय विशेष की आस्था को लेकर अमर्यादि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर गलत और अमर्यादित टिपण्णी और पोस्ट करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर है. ताजा मामला मोतिहारी से जुड़ा है जहां समुदाय विशेष की आस्था को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को अरेस्ट किया है. WhatsApp, Facebook और Twitter जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म पर समाज में गलत संदेश पहुंचाने वाले के ऊपर पुलिस की नजर है. मोतिहारी पुलिस ने संग्रामपुर प्रखंड के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत में एक आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छौराहा प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट देखकर भड़के ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत की थी. आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के संबंध में संग्रमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने सामाजिक माहौल को बिगड़ने का कोशिश किया है. इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता