ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में जश्न, PM मोदी ने नर्मदा में जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

GUJARAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. PM मोदी के जन्मदिन पर देश भर में जश्न का माहौल है. जन्मदिन मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात गुजरात प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GUJARAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. PM मोदी के जन्मदिन पर देश भर में जश्न का माहौल है. जन्मदिन मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात गुजरात पहुंच गये. पीएम मोदी के बर्थडे पर पूरा अहमदाबाद शहर सज-धज कर तैयार है. अपने जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया में जंगल सफारी टूरिस्ट पार्क पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बैटरी से चलने वाली सफारी गाड़ी पर पार्क का जायजा लिया. वहीं केवडिया के कैक्टस गार्डन का भी पीएम ने आनंद लिया. पीएम मोदी ने खलवानी इको-टूरिज्म में सैर का भी आनंद लिया. जंगल सफारी के बाद बटरफ्लाई पार्क में पीएम ने तितलियां भी उड़ाईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिम पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को बर्थडे विश किया. वहीं सोनिया गांधी ने भी विश करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की. इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाईयां दी. इससे पहले सांसद मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर पीएम मोदी का बर्थडे मनाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्थडे से एक दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 69 किलो का केक काटा. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर दरभंगा के श्यामा मंदिर में 101 पंडितों ने हवन यज्ञ किया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता