ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

हत्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल

PATNA : बिहार में अपराधियों के भीतर पुलिस का खौफ मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं. पटना के बाढ़ इलाके में हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर बवा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में अपराधियों के भीतर पुलिस का खौफ मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं. पटना के बाढ़ इलाके में हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर बवाल काटा. इस दौरान घंटों आवागमन बाधित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. मामले को लेकर छानबीन चल रही है. पूरी घटना बाढ़ के एनटीपीसी थाना इलाके की है. जहां गुरुवार को अपराधियों ने एक शख्स की गोली मार दी थी. जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में रेफर किया गया था. आज उस शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक धर्मवीर का रहने वाला था. जैसे ही मौत की सूचना मिली ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगआक्रोशित हो उठे और उन्होंने शव को एनएच 31 पर नवादा गेट के पास रखकर जाम कर दिया. इस दौरान सड़क पर सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष जमा हो गए. सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. आक्रोशित लोगों का कहना है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. अबतक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं, दूसरी ओर एनटीपीसी थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ में जुटी हुई है. कई जगहों पर छापेमारी की गई है. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता