ब्रेकिंग
गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं

कोरोना क्राइसिस के बीच अवैध वसूली करने वाले 3 पुलिस जवान गिरफ्तार, आलू कारोबारी को मारी थी गोली

PATNA : एक तरफ लोग जहां कोरोना. वायरस के कहर से मुकाबले में लगे हैं तो वहीं पटना पुलिस के कुछ जवान अवैध वसूली में। जी हां, पटना पुलिस के 3 जवान अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार कर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एक तरफ लोग जहां कोरोना. वायरस के कहर से मुकाबले में लगे हैं तो वहीं पटना पुलिस के कुछ जवान अवैध वसूली में। जी हां, पटना पुलिस के 3 जवान अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन जवानों ने दानापुर में आलू कारोबारी से अवैध वसूली के दौरान फायरिंग की थी। 


दरअसल आलू कारोबारी सोनू कुमार पिकअप से आलू लेकर जा रहा था तभी पटना पुलिस के 3 जवानों ने उसे रोककर अवैध वसूली करनी शुरू कर दी। सोनू ने जब इसका विरोध किया तो उसी दौरान पुलिस के जवानों ने फायरिंग कर दी सोनू के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। यह पूरी घटना अकीलपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। सोनू पीपा पुल पार करने के बाद जैसे ही पहुंचा वैसे ही इन पुलिस के जवानों ने उसकी गाड़ी को रुकवाया था और 5 हजार रुपये की मांग करने लगे। 


वरीय पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी हुई थी। जिसके बाद तीनों पुलिस के जवानों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अब वसूली करने वाले तीन पुलिस जवानों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

टैग्स