ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

पटना पुलिस का दिखा बेरहम चेहरा, मेडिकल छात्र की बुरी तरह पिटाई

PATNA : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है राजधानी से जहां पटना पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है. पुलिस ने सरेआम बेवजह एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है. लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है राजधानी से जहां पटना पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है. पुलिस ने सरेआम बेवजह एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है. लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. मामला सामने आने के बाद अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं. पूरी घटना शहर के पत्रकार नगर थाना इलाके की है. जहां एक छात्र को पुलिस बेरहमी से पिटाई की है. बताया जा रहा है कि पहले तो बीच सड़क पर पुलिस ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद फिर उसे थाने के हवाले कर दिया. पीड़ित छात्र की पहचान अभिषेक राज के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक मेडिकल का छात्र है. मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद देखा जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी एक छात्र की कॉलर पकड़कर पिटाई कर रहे हैं. पुलिस के हाथ में डंडा है जिसे छात्र अपने बचाव की खातिर अपने हाथ में पकड़ रखा है. बताया जा रहा है कि गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा था. हालांकि बाद में बांड भराकर उसे छोड़ दिया गया लेकिन छात्र का कहना है कि उसके पास कोई गाड़ी नहीं थी. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता