ब्रेकिंग
2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

बाप जी गिरोह का लीडर चढ़ा पटना पुलिस के हत्थे, गुर्गे को भी पुलिस ने दबोचा

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बाप जी गैंग के मुख्य सरगना हरेन्द्र कुमार सिंह को उसक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बाप जी गैंग के मुख्य सरगना हरेन्द्र कुमार सिंह को उसके गुर्गे के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है. पटना पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को ट्रेन से उतरते ही उसके गुर्गे के साथ दबोचा लिया. अपराधी हरेन्द्र कुमार सिंह, गोरखरी गांव का रहने वाला और उसका साथी राहुल कुमार, बुद्धू छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है. कई दिनों से ये दोनों पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे. हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामलों में ये शामिल थे. पुलिस ने हथियार इन्हें के साथ पकड़ा है. इस सफलता की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हरेन्द्र कुमार सिंह बापजी गिरोह का मुख्य सरगना है. इसके ऊपर बिहार और झारखंड में कई मामले दर्ज हैं. अपनी ही पत्नी की हत्या समेत दर्जनों मामले में फरार था. फ़िलहाल बाप जी गिरोह को लीड कर रहा था. मजे की बात तो ये है कि हरेंद्र रंगदारी की मांग कर के अमरनाथ दर्शन के लिए चला गया था. जिसपर पुलिस की नज़र बनी हुई थी और वो जैसे वह ट्रेन से उतरा पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने उसे धर दबोचा. इसके लिए पहले से जाल बिछा कर रखी गई थी.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता