ब्रेकिंग
Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता?

पटना: अब ट्रेनों में नहीं सुनाई देगी वेंडरों की कर्कश आवाज ‘चाय-चाय’

DESK: ट्रेन में यात्रा करते वक्त अब वेंडर की कर्कश आवाज ‘चाय-चाय’ से आपकी सुबह की नींद खराब नहीं होगी. पैंट्री कार के वेंडर अब अदब के साथ यात्रियों को गुड मॉर्निंग विश करेंगे और अपने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: ट्रेन में यात्रा करते वक्त अब वेंडर की कर्कश आवाज ‘चाय-चाय’ से आपकी सुबह की नींद खराब नहीं होगी. पैंट्री कार के वेंडर अब अदब के साथ यात्रियों को गुड मॉर्निंग विश करेंगे और अपने प्रोडक्ट्स बेचेंगे. IRCTC ने पूर्व-मध्य रेल के सभी ट्रेनों के पैंट्री कार वेंडरों को पैसेंजर्स के साथ तहजीब के साथ पेश आने की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है. 25 वेंडरों की प्रशिक्षित टीम को बुधवार को दानापुर मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाण पत्र सौंपा. ट्रेंड वेंडर अब यात्रियों को गुड मॉर्निंग, गुड इवनिंग कहते हुए अभिवादन करेंगे. इसके साथ ही वेंडरों को ट्रेनिंग दी गई कि यात्रियों को खाना कैसे परोसें, उसकी शुद्धता कैसे बनाए रखें. IRCTC के रीजनल मैनेजर ने बताया कि अभी राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस के वेंडरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके बाद मेल-एक्सप्रेस के वेंडरों को भी जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी. आए दिन पैंट्रीकार वेंडरों की पैसेजर्स से दुर्व्यवहार की खबरें सामने आती हैं. रेल मंत्रालय ने इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वेंडरों को तहजीब सीखाने का निर्देश दिया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता