ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

पटना नगर निगम कर्मियों को मिले मोबाइल, बारिश से बचने के लिए बांटा गया रेनकोट

PATNA:  पटना नगर निगम ने मजदूरों की सुविधा के लिए उनके बीच मोबाइल फोन और रेनकोट वितरित किया. निगम ने सभी वार्डों में तैनात दैनिक और स्थायी मजदूरों के लिए व्हाट्सएप्प, वीडियो कॉलिंग जै

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA:  पटना नगर निगम ने मजदूरों की सुविधा के लिए उनके बीच मोबाइल फोन और रेनकोट वितरित किया. निगम ने सभी वार्डों में तैनात दैनिक और स्थायी मजदूरों के लिए व्हाट्सएप्प, वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा से लैस जीपीएस युक्त फ़ोन अंचलों को उपलब्ध कराए हैं. मजदूरों के पास फ़ोन की सुविधा होने से ना सिर्फ़ आम जन की शिकायतों के निवारण में तेजी आएगी, बल्कि मजदूरों का लोकेशन किसी भी वक्त मुख्यालय और अंचल कार्यालय से ट्रैक किया जा सकेगा. मुख्यालय से सभी अंचलों को कुल 4 हजार 182 फ़ोन भेजे गए हैं. इनमें पटना सिटी में 535, अजीमाबाद में 745, कंकड़बाग में 643, पाटलिपुत्र में 820 और बांकीपुर अंचल में 560 फोन भेजे गए हैं. साथ ही बरसात के मौसम में काम कर रहे मजदूरों के लिए रेनकोट की भी व्यवस्था की गई है. जिससे बारिश के मौसम में काम करने के दौरान इन्हें कोई परेशानी नहीं हो.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता