ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

सबकुछ निजी कंपनियों के हाथ सौंपने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार-दीपांकर भट्टाचार्या

PATNA: राजधानी पटना में भाकपा माले की ओर से राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सात प्रस्ताव पास किए गए. बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने, रेलवे, बीएसएएनएल व सार्व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: राजधानी पटना में भाकपा माले की ओर से राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सात प्रस्ताव पास किए गए. बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने, रेलवे, बीएसएएनएल व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण का विरोध करने, चमकी बुखार के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की बर्खास्तगी की मांग को दुहराने, सामंती-सांप्रदायिक ताकतों के हमले का जोरदार विरोध करने, महिलाओं पर यौन उत्पीड़न व सामूहिक बलात्कार पर रोक लगाने की मांग की गयी है. 'भाजपा को उखाड़ फेंकना है' सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने झूठा प्रचार चुनाव जीता है. भाजपा के खिलाफ सशक्त आंदोलन खड़ा करना हमारा दायित्व बनता है. वहीं दीपांकर भट्टाचार्या ने नारा दिया कि- एकजुट रहो-मुकाबला करो. 'पानी का निजीकरण चाहती सरकार' बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश के अन्य राज्यों के साथ बिहार में पेयजल का घोर संकट है लेकिन यह संकट देश के बड़े नेताओं, कॉरपोरेट घरानों के लिए नहीं है बल्कि आम लोगों के लिए है. भोजन, राशन, शिक्षा की तरह मोदी सरकार पानी का भी निजीकरण कर देना चाहती है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता