ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

एक्शन मोड में पटना डीएम, शहर में घूम-घूमकर हटवाए अतिक्रमण, बिल्डरों से वसूले फाइन

PATNA: पटना के जिलाधिकारी कुमार पिछले कुछ दिनों से एक्शन मोड में हैं. वो राजधानी के अलग-अलग जगहों में घूमकर इन दिनों अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. इसी सिलसिले में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पटना के जिलाधिकारी कुमार पिछले कुछ दिनों से एक्शन मोड में हैं. वो राजधानी के अलग-अलग जगहों में घूमकर इन दिनों अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कुमार रवि पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन का दौरा किया और अधिकारियों से बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए. इस मौके पर दानापुर के डीआरएम और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे. पटना जंक्शन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने डीआरएम को बताया कि रेलवे जंक्शन पर बेतरतीब ढंग से पार्किंग किए गए वाहनों को मल्टी लेवल पार्किंग में भेजे जाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. वहीं जिलाधिकारी ने ट्रैफिक एसपी को पटना जंक्शन पर यातायात व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने दानापुर के एसडीओ को निर्देश दिया कि पाटलिपुत्रा स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए. डीएम कुमार रवि ने कंकड़बाग इलाके में रोड पर पार्क किए गए दो कार को जब्त किया. साथ ही आरएन सिंह मोड़ पर अवैध रुप से भवन निर्माण के लिए सड़क पर रखे गिट्टी और बालू को जब्त कर बिल्डर से 10 हजार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गयी.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता