ब्रेकिंग
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार

पटना में वज्रपात से दो लोगों की मौत, तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

PATNA : बिहार की कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. मौसम खराब होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार की कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. मौसम खराब होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. पहली घटना जिले के बिक्रम थाना इलाके की है. जहां बेरी शाहपुर गांव में ठनका गिरने से एक महिला की जान चली गई. मृतक महिला की पहचान रंजीत रविदास की पत्नी कनिका देवी (35 ) के रूप में की गई है. घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. दूसरी घटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां परेव गांव में मूसलाधार बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति शौच के लिए बाहर गया था. तभी अचानक वज्रपात होने से वह पूरी तरह झुलस गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता