ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

पटना में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर पटना से आ रही है. जहां चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर पटना से आ रही है. जहां चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां गवाय चक चकिया के इलाके में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक चकिया गांव के रहने वाले काली मांझी के बेटे वृन्द मांझी (48) का उसके पाटीदारों के साथ विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गरुवार को मारपीट हो गई. जिसमें पाटीदार ने उसे चाकू मार दी. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता