ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

निवेशकों को बुलाने के लिए पाकिस्तानी करा रहे विदेश में बेली डांस, देखिये वायरल वीडियो

DESK: कंगाल हो चुके पाकिस्तान को अपने देश में निवेशकों को बुलाने के लिए विदेश जाकर बेली डांस कराना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद बाहर के निवेशक पैसे लगाने को तैयार नहीं हो रहे हैं.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: कंगाल हो चुके पाकिस्तान को अपने देश में निवेशकों को बुलाने के लिए विदेश जाकर बेली डांस कराना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद बाहर के निवेशक पैसे लगाने को तैयार नहीं हो रहे हैं. पाकिस्तान के इनवेस्टर सम्मिट में बेली डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद पाकिस्तानी ही अपने सरकार को कोस रहे हैं. निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस दरअसल, पाकिस्तान सरकार अपने चेंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के जरिये विदेशों में इनवेस्टर सम्मिट करा रही है. इसका मकसद ये है कि विदेशी निवेशक पाकिस्तान में पूंजी निवेश करने को तैयार हो जायें. यूरोपीय देश अजरबैजान की राजधानी बाकू में ऐसे ही निवेशक मीटिंग का आयोजन किया गया था. वहां जुटे लोगों के लिए बेली डांस का आयोजन किया गया था. इसका वीडियो वायरल हो गया है. https://youtu.be/aH_h5aBVvIc अपने ही देश में हो रही फजीहत इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी सरकार की अपने ही देश में भद्द पिट गयी है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सरकार को जमकर कोसा है. ट्वीटर पर एक पाकिस्तानी ने सवाल पूछा है..क्या हमारे देश को यही देखना बाकी रह गया था. लोग इस्लाम धर्म का भी जिक्र कर रहे हैं, जिसमें औरतों को बुरके में रहना है और इस तरह का डांस हराम है. कंगाल हो चुका है पाकिस्तान पाकिस्तानी आर्थिक रूप से कंगाल हो चुका है. कर्ज के सहारे किसी तरह देश को चलाया जा रहा है. पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) को त्राहिमाम संदेश भेजकर कर्ज मांगा है. IMF की एक टीम इसी महीने पाकिस्तान का दौरा करने वाली है ताकि पाकिस्तान को कंगाली से उबरने का रास्ता बताया जा सके.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता