ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा में एसएसबी जवानों ने हार्ड कोर नक्सली गुड्डू को दबोचा, कई कांडों में थी तलाश

NAWADA : एसएसबी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने हार्ड कोर नक्सली गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार किया है. एसएसबी ऑफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू को नवादा जिले के सिरदाल थान

FirstBihar
Admin
3 मिनट
NAWADA : एसएसबी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने हार्ड कोर नक्सली गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार किया है. एसएसबी ऑफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू को नवादा जिले के सिरदाल थाना के उग्रवाद प्रभावित इलाके के अब्दुल पंचायत के पीपराहिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी फतेहपुर कैंप के जवानों और सिरदला पुलिस की टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए नक्सली को पकड़ा है. एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि वजीरगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 119 /019 के फरार आरोपी गुड्डू मिस्त्री उर्फ गुड्डू शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि वजीरगंज प्रखंड में उपचुनाव के दौरान बम बनाने के दौरान छापेमारी के बाद गुड्डू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी. एसएसबी कंपनी के कमांडर ने बताया कि विस्फोटक बनाते समय इसके साथी राजमणि कुमार को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बता दें कि 2016 में 3 नवंबर की रात में सिरदला थाना इलाके के ठेकाही गांव में तिलैया-कोडरमा रेलखंड निर्माण हो रहा था तभी बेस कैंप पर नक्सलियों ने हमला बोला था. इस दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट की गयी थी और चार गाड़ियों को आग के हवाले दिया गया था. 100 से 150 की भारी संख्या में आये माओवादीयों ने करीब 70 राउंड फायरिंग भी की थी. अधिकारी ने बताया कि लेवी नहीं देने पर अगला कदम हत्या करने की चेतावनी दी गयी थी. उन दिनों पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था. इस मामले में दर्ज आईईडी एक्सपर्ट प्रद्युम्न शर्मा के नेतृत्व में हमला किया गया था. फिलहाल इलाके में शांति का माहौल बनाये रखने के लिए एसएसबी की टीम और पुलिस बल लगातार छापेमारी करते रहते हैं. इसी कड़ी में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता