ब्रेकिंग
बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..

परिवार की माली हालत ने नारद को पहुंचाया रियाद, कंपनी ने बनाया बंधक और नहीं दिया वेतन, अब सांसद से जान बचाने की गुहार

SIWAN: परिवार की खराब माली हालत सीवान के एक शख्स के लिए जानलेवा बन गई. अपने घर की आर्थिक हालत को सुधारने के मकसद से सऊदी अरब गए नारद को काम तो नहीं मिला. लेकिन हां इस दौरान वो आफतों क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN: परिवार की खराब माली हालत सीवान के एक शख्स के लिए जानलेवा बन गई. अपने घर की आर्थिक हालत को सुधारने के मकसद से सऊदी अरब गए नारद को काम तो नहीं मिला. लेकिन हां इस दौरान वो आफतों के समंदर में जरुर फंस गया. अब उसके परिजनों ने स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से उसे छुड़ाने की गुहार लगायी है. बसंतपुर प्रखंड के विशनपुरा गांव का रहने वाला नाराद अपनी खराब आर्थिक हालत को देख सऊदी अरब गया. वहां जाते ही नारद पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा. पहले तो जहां वो काम करता था उससे विवाद के चलते उसे जेल की हवा खानी पड़ी. बाद में जब किसी तरह मामला सलटा तो नारद पर नई मुसीबत आ गई. जहां नारद काम करता था उस कंपनी ने नारद का वेतन बंद करा दिया और उसके पासपोर्ट को ब्लैकलिस्ट करवा दिया. सैलरी नहीं मिलने पर नारद ने स्थानीय लेबर कोर्ट में कंपनी के खिलाफ केस कर दिया जहां उसे धमकी देकर कंपनी ने उसे केस वापस लेने को मजबूर कर दिया. बाद में नारद ने स्थानीय भारतीय दूतावास से इस मामले में मदद मांगी लेकिन वहां भी उसे सफलता नहीं मिली. आखिरकार थक हारकर नारद ने सोशल मीडिया की मदद से अपने परिजनों से संपर्क साधा और स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगाई. फिलहाल नारद विदेश में ही है उसके पास पैसे नहीं हैं जिससे वो आराम से रह सके. पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट होने के चलते वो घर भी वापस नहीं आ सकता है. अब परिजनों को सांसद से आस है कि वो इस मामले में कोई रास्ता निकालें जिससे नारद घर आ सके.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता