ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

नालंदा डीएम इन एक्शन, 14 लापरवाह कर्मचारियों का वेतन बंद करने का दिया आदेश

NALANDA : डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को ट्रेजरी ऑफिस और जिला अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए. वरीय कोषागार पदाधिकारी रा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को ट्रेजरी ऑफिस और जिला अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए. वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार,वरीय लेखापाल कृष्ण कांत कुमार, लेखापाल मोहम्मद नैयर निजामी, डाटा एंट्री ऑपरेटर लैक अंसारी, पंकज कुमार एवं रामप्रवेश कुमार और पुनर्नियोजित लिपिक उमाकांत कुमार अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. जिसके बाद डीएम ने कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए तत्काल प्रभाव से उनके मानदेय भुगतान को स्थगित करने का आदेश दिया. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरांत संतोषजनक पाए जाने तक मानदेय भुगतान स्थगित रहेगा। इसके बाद जिला अवर निबंधन कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए उच्च वर्गीय लिपिक वसंत कुमार, शबाना खातून, वीणा देवी, रात्रि प्रहरी मोहम्मद सोहेल अनवर, कंप्यूटर ऑपरेटर निरंजन कुमार, संतोष कुमार, जूही कुमारी एवं खुशबू कुमारी का भी वेतन रोकने का आदेश दिया गया है. बता दें कि डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करने का स्पष्ट रूप से पूर्व में आदेश दिया है. जिसके डीएम लागातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता