ब्रेकिंग
अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारी

पटना में जलजमाव से परेशान हैं तो इंतजार कीजिए अभी नगर निगम वाले मुर्गा भात खा रहे हैं

PATNA : मानसून की शुरूआती बारिश से ही पटना बजबजा गया. सड़कों पर पानी लबलबा गया. हाल तो एनएमसीएच का देखने लायक था, पानी भरा सो भरा ही लोग मछली तक पकड़ने लगे. https://www.youtube.com/w

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मानसून की शुरूआती बारिश से ही पटना बजबजा गया. सड़कों पर पानी लबलबा गया. हाल तो एनएमसीएच का देखने लायक था, पानी भरा सो भरा ही लोग मछली तक पकड़ने लगे. https://www.youtube.com/watch?v=0nk4u4rVt-o&t=12s जनता जलजमाव से हलकान थी और उधर नगर निगम वाले सुहाने मौसम में मुर्गा भात खाने में लगे थे. मामला लोहानीपुर के पास का है. जलजमाव से लोगों की हालत खराब थी लेकिन नगर निगम के कर्मी मोटर बंद करके मुर्गा भात का आनंद ले रहे थे. नगर निगम की कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है. साल-दर साल निकलता चला गया कुर्सी पर लोग आए गए लेकिन पटना में जलजमाव जस का तस रहा. आपको बता दें कि नगर निगम ने पटना के कंकड़बाग इलाके को लेकर पहले ही अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि इस साल भी यहां जलजमाव की स्थिति बनी रहेगी. नगर निगम में ऊपर से नीचे तक लापरवाही का क्या आलम है आप इन तस्वीरों से अच्छी तरह समझ सकते हैं. बाकि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में नगर निगम के कारनामों से आपको रुबरु होने का मौका जरूर मिलेगा. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता