ब्रेकिंग
Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम

AK-47 की तस्करी करने वाले पति पत्नी ने मुंगेर कोर्ट में किया सरेंडर, जिले से अब तक 22 AK-47 बरामद

MUNGER : AK-47 की तस्करी करने के मामले में दो लोगों ने मुंगेर कोर्ट में सरेंडर किया. देश के सबसे बहुचर्चित हथियार तस्करी के मामले में लुकमान और उसकी पत्नी आयशा बेगम की पुलिस को कई दिन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : AK-47 की तस्करी करने के मामले में दो लोगों ने मुंगेर कोर्ट में सरेंडर किया. देश के सबसे बहुचर्चित हथियार तस्करी के मामले में लुकमान और उसकी पत्नी आयशा बेगम की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी. दोनों ने गुरूवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. AK-47 की तस्करी करने वाला लुकमान और अपनी पत्नी आयशा बेगम के साथ मुफ्फसिल थाना इलाके के बरदह गांव में रहता था. हथियार की बरामदगी के बाद से दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस को इनदोनों से तलाश थी. बताते चलें कि बीते 29 अगस्त 2018 को मुंगेर के जमालपुर से पकड़े गए हथियार तस्कर इमरान से बरामद हुए 3 एके-47 और 35 मैगज़ीन के बाद से लगातार पुलिस ने कार्रवाई कर रही थी. अब तक मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके से कुल 22 एके-47 बरामद किया गया है. इस मामले में मुख्य आरोपी जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी सहित दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना, कोतवाली और जमालपुर थाना में कुल 7 केस दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय एजेंसी NIA मामले की जांच कर रही है. मुंगेर में अबतक कुल 22 AK-47 सहित कई हथियारों की हुई बरामदगी 29 अगस्त 3 एके-47, 35 मैग्जीन जमालपुर के जुबलीबेल चौक से 07 सितंबर 3 एके-47 मिर्जापुर बरदह 15 सितंबर 2 एके-47, 02 दोनाली बंदूक मिर्जापुर बरदह 28 सितंबर 12 एके-47 मिर्जापुर बरदह 22 नवंबर 1 एके-47 मुफस्सिल तौफिर दियारा 26 दिसंबर 1 एके-47, 4 मैग्जीन, 1 पिस्टल, 50,000 नकद, पूरबसराय रेलवे स्टेशन मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता