ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

अवैध हथियार के साथ गार्ड की नौकरी कर रहे शख्स को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में गोली बरामद

MUNGER : पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गार्ड की नौकरी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में गोली भी बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अवैध हथियार के साथ डिविजनल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गार्ड की नौकरी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में गोली भी बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अवैध हथियार के साथ डिविजनल बिजली ऑफिस में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था. पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. पूरी घटना जिले के कासिम बाजार थाना इलाके की है. जहां बिंदवारा इलाके के डिविजनल बिजली ऑफिस में सुरक्षा गार्ड के रूप में कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी गार्ड प्रवीण कुमार के पास से अवैध हथियार के रूप में एक देसी दोनाली बंदूक, 12 बोर की 6 पीस गोली और 12 बोर की दो बुलेट गोली भी बरामद की गई है. एसपी डॉ गौरव महल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगेर में निर्मित अवैध हथियार के साथ निजी सुरक्षा गार्ड बिजली कार्यालय में ड्यूटी कर रहा है. जिसके बाद एएसपी हरिशंकर कुमार ने कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की टीम के साथ फौरन छापेमारी करते हुए प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी गार्ड से पूछताछ की जा रही है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता