ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : बीजेपी MLC के होटल में लगी भीषण आग, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, लोगों में आक्रोश

MOTIHARI : बीजेपी MLC के होटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना मोतिहारी जिले की है. जहां भाजपा एमएलसी बबलू गुप्ता के आवासीय होटल में शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके कारण लाखो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बीजेपी MLC के होटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना मोतिहारी जिले की है. जहां भाजपा एमएलसी बबलू गुप्ता के आवासीय होटल में शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके कारण लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने मिला. पूरी घटना मोतिहारी शहर स्थित भाजपा एमएलसी बबलू गुप्ता के आवासीय होटल की है. जहां भीषण आग ने पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया. हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि होटल में ठहरे किसी भी ग्राहक को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों और होटल कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने सूचना देने के बावजूद भी अग्निशमन की गाड़ी काफी देर से पहुंची. जिसके कारण लोगों में नाराजगी देखी गई. फायर ब्रिगेड कर्मी पी० सी० राम ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी. टीम जबतक आ रही थी. तबतक लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की थी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता