ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मोतिहारी में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पूर्वी चंपारण जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पूर्वी चंपारण जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना दो अलग-अलग थाना इलाकों की है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पहली वारदात जिले के तुरकौलिया थाना इलाके की है. जहां निमुईया बौद्धि माई स्थान के पास साइकिल से जा रहे एक मजदूर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति अच्छेलाल यादव, तुरकौलिया थाना के जयसिंहपुर जटहरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. दूसरी वारदात जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां कुडिया रेलवे फाटक के पास बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक रंगदारी नहीं देने को लेकर अपराधियों ने युवक को अपना निशाना बनाया. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान पीपराकोठी थाना के कुंडिया गांव के रहने वाले पंकज कुमार सिंह के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौकेपर पहुंची पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता