ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

मोतिहारी : ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, शख्स की मौके पर हुई मौत

MOTIHARI : भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां सड़क पर खड़ी ट्रॉली में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा घुसी. जिसमें बाइक सवार की मौके पर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां सड़क पर खड़ी ट्रॉली में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा घुसी. जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना इलाके की है. जहां तुरकौलिया-महानवा रोड पर मठवा गांव के करीब खड़ी ट्रॉली में बाइक अंदर जा घुसी. बाइक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मौके पर भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना संबंधित थाने को दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बलही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता