ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

KBC सीजन 11 के हॉट सीट पर फिर मिला बिहारी प्रतिभा को स्थान, हॉट सीट पर बैठी मिथिला की बेटी आरती

BIHAR : कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के हॉट सीट पर एक बार फिर बिहारी प्रतिभा को स्थान मिला है. इस बार हॉट सीट पर बैठी है बिहार की बेटी आरती झा. सोमवार को इस शो में जैसे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BIHAR : कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के हॉट सीट पर एक बार फिर बिहारी प्रतिभा को स्थान मिला है. इस बार हॉट सीट पर बैठी है बिहार की बेटी आरती झा. सोमवार को इस शो में जैसे ही आरती को अमिताभ बच्चन ने पुकारा पूरे बिहार के लोग खुश हो गए. मिथिला की बेटी आरती झा अभी बनारस स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. आरती झा दरभंगा जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर डरहार पंचायत की रहने वाली है. आरती झा के हॉट सीट पर बैठने की खबर मिलते ही पूरा परिवार सहित डरहार पंचायत में उल्लास का माहौल है. आरती झा डरहार गांव के जय शंकर चौधरी की चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है. आरती के पिता ने बताया कि उसने 2010 में इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी प्राप्त की. 2011 में बेनीपुर प्रखंड के महिनाम गांव में घनश्याम कुमार झा से आरती की शादी हुई. आरती के पति बीएड कॉलेज में प्राध्यापक हैं. आरती का सात साल का एक बेटा है. सोमवार को खेले गए गेम में आरती 3 सवाल का जवाब देकर हॉट सीट पर विराजमान थी तभी समय खत्म हो गया. अब आगे का खेल आज शुरू होगा.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता