ब्रेकिंग
उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

बाढ़-सुखाड़ पर CM नीतीश का होमवर्क पूरा करेंगे मंत्री जी, अगले दो दिनों तक प्रभारी सचिवों के साथ जिलों में करेंगे समीक्षा

PATNA : बिहार में बाढ़ और सुखाड़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिलों के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव अपना होमवर्क करते दिखेंगे। अगले दो दिनों तक राज्य

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बाढ़ और सुखाड़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिलों के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव अपना होमवर्क करते दिखेंगे। अगले दो दिनों तक राज्य के सभी 38 जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिवों को समीक्षा बैठक करनी है। राज्य के 27 जिलों में 3 अगस्त को प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिवों के साथ बाढ़ और सुखाड़ का हालात जानेंगे जबकि बाकी बचे 11 जिलों में प्रभारी मंत्रियों और सचिवों को 4 अगस्त को बाढ़ सुखाड़ की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। पिछले दिनों बाढ़-सुखाड़ पर समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभारी मंत्रियों और सचिवों को जिलों में जाकर स्थिति का आकलन करने को कहा था। जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिवों की तरफ से दी गई रिपोर्ट के आधार पर नीतीश सरकार एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे मेमोरेंडम के तौर पर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आपको बता दें कि बिहार के 13 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है जबकि मध्य बिहार का एक बड़ा इलाका सूखे की चपेट में।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता