ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

कस्तूरबा विद्यालय में संदिग्ध हालत में छात्रा की मौत, वार्डन पर उठ रहा सवाल

SAMASTIPUR: जिले के रोसड़ा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जिसके बाद मृत छात्रा के परिजन सहित ग्राम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR: जिले के रोसड़ा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जिसके बाद मृत छात्रा के परिजन सहित ग्रामीण विद्यालय में बदइंतजामी का आरोप लगा हंगामा कर रहे हैं, हंगामा कर लोग जांच की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीओ ने रोसड़ा अंचलाधिकारी को विद्यालय की जांच करने का आदेश दिया और रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल के मेडिकल टीम को विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया है. वहीं मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृत छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के इलाज में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि थतिया में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दो साल पहले छात्रा का विद्यालय में नामांकन कराया था. गुरूवार को सूचना मिली की बेटी की तबियत खराब है, पर अस्पताल पहुंचने पर मौत की खबर मिली. मृत छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के वार्डन गायत्री कुमारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वार्डन का कहना है कि इलाज के दौरान छात्रा की मौत हुई है तो वहीं डॉक्टर कह रहे हैं कि छात्रा की मौत होने के बाद इसे अस्पताल लाया गया था. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता