ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

नालंदा में जूनियर डाक्टरों की गुंडई, मरीज के परिजनों को जमकर पीटा

NALANDA : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां पावापुरी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों ने जमकर गुंडई की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां पावापुरी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों ने जमकर गुंडई की है. ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने एक मरीज के परिजनों को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. एसपी नीलेश कुमार अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. पूरी घटना तब हुई जब शेखपुरा जिला के रहने वाले राकेश कुमार तेज बुखार से पीड़ित अपने बच्चे सुमन कुमार को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये थे. काफी देर तक बेड पर मरीज पड़ा रहा लेकिन किसी डॉक्टर ने उसकी इलाज नहीं की. जब उसके परिजन अमित कुमार ने डॉक्टर से बच्चे को देखने का गुहार लगाया तो इसपर डॉक्टर भड़क उठे. दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी हुई. जिसके बाद डॉक्टर लाठी-डंडे लेकर उसपर टूट पड़े. इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मारपीट की सूचना मिलने के बाद एसपी नीलेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से निकाला गया. थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता