ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

जमुई में अपराधियों ने इंटर के स्टूडेंट को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध के समय पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध के समय पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सोनो थाना इलाके की है. जहां लखनकियारी गांव में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शौच करने गए इंटर के छात्र को गोली मारी गई है. बताया जाता है कि सोनो थाना इलाके के लखन कियारी गांव के रहने वाले कपिल देव यादव का बेटा रूपेश कुमार की देर शाम अपने गांव के बहियार की ओर शौच करने गया था. तभी रास्ते में किसी युवक से उसका झगड़ा हो गया. विवाद में उस शख्स ने युवक को गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर आफताब आलम ने बताया की प्राथमिक इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. जमुई से गौतम की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता