ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

दहेज लोभियों ने की विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : दहेज के खिलाफ कड़े कानून के बावजूद भी दहेज लोभी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं. दहेज की मांग पूरी ना होने को लेकर एक पति ने पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश की. राजधानी पटना

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : दहेज के खिलाफ कड़े कानून के बावजूद भी दहेज लोभी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं. दहेज की मांग पूरी ना होने को लेकर एक पति ने पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश की. राजधानी पटना के महिला थाना में आए इस मामले को सहयोग करते हुए पुलिस ने मोतिहारी रेफर किया है क्योंकि घटना मोतिहारी और बंगलुरु से संबंधित है. दरअसल शेरपुर की रहनेवाली पीड़िता की शादी मोतिहारी निवासी मनोज शर्मा के बेटे अविनाश आनंद से हुई थी. आरोपी पति बंगलुरु में नौकरी करता था. लड़की के परिजनों के मुताबिक उनहोंने शादी में 20 लाख से ज्यादा खर्च किए थे बावजूद इसके शादी के बाद से ससुरालियों द्वारा पीड़िता को दहेज को लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा. होंडा सिटी की मांग पूरा नहीं करने पर पति और ससुराल के सदस्य पीड़िता के साथ मारपीट करते रहे और एक दिन उसे ज़िंदा जलाकर मारने का प्रयास तक किया गया. आखिरकार पीड़िता दहेजलोभियों के चंगुल से जान बचाकर भाग निकली और अभी शेरपुर स्थित अपने मायके में है. पीड़िता की शिकायत को महिला थाने ने मोतिहारी कुरियर किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता