ब्रेकिंग
बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव उर्फ नवीन यादव को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दी ह

हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव उर्फ नवीन यादव को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव के ऊपर मदनपुर, देव सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। 


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू यादव नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। मिली सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और फिर एएसपी अभियान शिव कुमार राव के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव को धड़ दबोचा गया। नक्सली पप्पू के पास से एक बाइक, नक्सली पोस्टर व अन्य सामान बरामद किया गया है।   


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गये नक्सली पप्पू ने देव के उप-प्रमुख मनोज कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंचायत चुनाव के दौरान सिमवा बाजार में उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में दारोगा नरेंद्र प्रसाद, कन्हैया कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। नक्सली पप्पू यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता