ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

गोपालगंज : 15 लाख घूस नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मारा, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पर आरोप

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां 15 लाख घूस नहीं देने पर एक ठेकेदार को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां 15 लाख घूस नहीं देने पर एक ठेकेदार को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पर साजिश का आरोप लगा है. दोपहर में ही ठेकेदार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी. जिसमें वह बुरी तरह जलकर जख्मी हो गई थी. उसे इलाज के लिए गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के गंडक इलाके की है. जहां कुछ बदमाशों ने ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार दिया. मृतक ठेकेदार के परिजनों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के ऊपर ठेकेदार को जलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 60 लाख रुपये के भुगतान के लिए चीफ इंजीनियर ने 15 लाख रुपये की घूस मांगी थी. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मामले की जांच करने खुद गंडक कॉलोनी पहुंचे एसपी राशिद जमा ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि 60 लाख रुपये के भुगतान के लिए चीफ इंजिनियर 15 लाख रुपये घूस मांग रहा था. चीफ इंजिनियर पूरी नहीं करने पर ही साजिश के तहत ठेकेदार को जलाने की कोशिश की गई है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता