ब्रेकिंग
उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

आरा : नहीं रहे पीरो के पूर्व विधायक रघुपति गोप, IGIMS में ली आखिरी सांस, CM नीतीश ने जताया शोक

ARA : भोजपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहां पीरो विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे रघुपति गोप का निधन हो गया है. रघुपति गोप कई दिनों से पटना IGIMS में भर्ती थे. उनका इलाज च

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARA : भोजपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहां पीरो विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे रघुपति गोप का निधन हो गया है. रघुपति गोप कई दिनों से पटना IGIMS में भर्ती थे. उनका इलाज चल रहा था. आज उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली. भोजपुर जिले के पीरो विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे रघुपति गोप समाजवादी चेतना परिषद के अध्यक्ष भी थे. वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारधारा से जुड़ कर उनके आदर्शों पर चलते थे. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि पटेल जी आधुनिक भारत के निर्माता थे. राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. 1977 के विधानसभा चुनाव में रघुपति गोप जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे. श्री गोप कर्म से सच्चे समाजवादी थे. पूर्व मंत्री एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंशी लाल राय को उन्होंने कर्मठ एवं जुझारू समाजवादी बताते हुए कहा था कि मुंशी बाबू ने कभी अपने सिद्धातों से समझौता नहीं किया था. रघुपति गोप के निधन पर लोगों का कहना है कि समाजवाद का एक स्तंभ ढह गया. श्री गोप ने अपने गांव-समाज के लिए बहुत काम किया था. बता दें कि मुंशी बाबू और रघुपति गोप पहली बार एक साथ ही विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता