ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

थाने में घंटों चला DSP साहब की फैमिली का ड्रामा, चाकूबाज़ बेटे को छुड़ाने पर पति से भिड़ गई बीवी

PATNA: अमूमन देखा जाता है कि बच्चे के लिए उसकी मां ही ढाल होती है और उसकी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश करती है. लेकिन पटना में ठीक इसके उल्टा हुआ जहां बेटे को बचाने का आरोप लगाकर थ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: अमूमन देखा जाता है कि बच्चे के लिए उसकी मां ही ढाल होती है और उसकी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश करती है. लेकिन पटना में ठीक इसके उल्टा हुआ जहां बेटे को बचाने का आरोप लगाकर थाने में ही पत्नी अपने डीएसपी पति से भिड़ गईं. दीघा थाने में डीएसपी फैमिली का यह ड्रामा घंटों तक चला. थाने में तैनात दारोगा भी पसोपेश में थे कि आखिर इस मसले का क्या हल निकाला जाए. https://www.youtube.com/watch?v=ovGDextloSg बेटे ने किया माता और पिता पर हमला मामला दीघा थाना इलाके का है जहां एक डीएसपी दंपति के बेटे ने ही घेरलू विवाद में एक दिन अपने माता-पिता पर चाकू से हमला बोल दिया. इस घटना में दंपति घायल हो गए. मां ने थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया और पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई. अब डीएसपी दंपति में झगड़ा यहीं से शुरु हुआ. पत्नी का आरोप है कि उसके पति यानि डीएसपी ने बेटे के मोह में आकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे थाने से बेल दिलवा दिया. घंटों चला फैमिली ड्रामा हालांकि इस बात से डीएसपी साहब इनकार कर रहे हैं और पत्नी को मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाने की नसीहत दे रहे हैं. लेकिन आरोपी बेटे की मां किसी तरह से बेटे को मोहलत देने के मूड में नहीं है वो कहती हैं कि उसे अब अपराधी बेटे से कोई लेना देना नहीं है. दोनों पति पत्नी के बीच थाने में घंटों तक बहस का दौर चलता रहा. पटना से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता