ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

दामाद ने ससुर का किया मर्डर, दहेज नहीं मिलने पर दोस्तों के साथ मिलकर मारी गोली

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बिहारशरीफ का है. जहां दहेज नहीं मिलने पर एक दामाद ने अपने ही ससुर को गोली मारकर मर्डर कर दिया. बताया जा रह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बिहारशरीफ का है. जहां दहेज नहीं मिलने पर एक दामाद ने अपने ही ससुर को गोली मारकर मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि उसके अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सरमेरा थाना इलाके के हुसैना बिगहा गांव की है. जहां अपने ही दामाद ने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी. मृतक की पहचान पटना जिला के घोसवरी थाना इलाके के कुम्हड़ा गांव के रहने वाले शिवबालक यादव के बेटे मनोहर यादव (40) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर यादव ने अपनी बेटी की शादी 6 साल पहले शेखपुरा जिला के लोदीपुर थाना इलाके के कोसमा गांव इ रहने वाले सत्यम कुमार उर्फ लल्लू यादव से की थी. शादी के कुछ दिनों के बाद तक सब ठीक चल रहा था. उसके एक साल बाद पति ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए दबाव बनाने लगा. इस बीच मायके वालों ने उसे कुछ पैसे दिए थे लेकिन बाद में उसका दामाद और भी पैसे की मांग करने लगा. कई बार समझाने के बावजूद भी जब दामाद नहीं माना तो ससुर पंचायती करा कर बेटी का घर बसाने का कोशिश की. जब बात नहीं बनी तो ससुर ने दामाद के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस कर दी हुई रकम की मांग कर दी. इसी मामले को लेकर क्रोध में आकर दामाद ने अपने दोस्तों मिलकर ससुर की हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने दामाद, शादी के अगुआ धनुषधारी यादव और उसके दोस्तों के ऊपर केस किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता