ब्रेकिंग
पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...

नियोजित शिक्षकों ने कर ली बड़ी लड़ाई की तैयारी, प्रखंड स्तर पर दिया धरना, 17 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों ने अब बड़े संघर्ष की तैयारी कर ली है। नियोजित शिक्षकों ने आज सुबह के सभी प्रखंड मुख्यालयों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों ने अब बड़े संघर्ष की तैयारी कर ली है। नियोजित शिक्षकों ने आज सुबह के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। नियोजित शिक्षक आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रदर्शन की तैयारी है। प्रखंड स्तर पर धरने के दौरान नियोजित शिक्षकों ने आगे की आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर ली है। नियोजित शिक्षकों के संगठन ने संकेत दिया है कि इस बार उनका आंदोलन बिना मंजिल तक पहुंचे खत्म नहीं होगा। नियोजित शिक्षकों के चरणबद्ध आंदोलन को लेकर नीतीश सरकार की नींद उड़ी हुई है। सरकार के पास लगातार यह इनपुट मिल रहा है कि नियोजित शिक्षकों की तरफ से आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में सरकार की नजर आगामी 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में नियोजित शिक्षकों की तरफ से होने वाले विशालकाय प्रदर्शन पर बनी हुई है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता