ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

मोतिहारी में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, दागे आंसू गैस के गोले

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी जिले से जहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया है. इस घटना से इलाके में तनावपू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी जिले से जहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया है. इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई है. आंसू गैस के गोले भी दागे जाने की जानकारी मिल रही है. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के चंद्रहियां गांव की है. जहां हाई टेंशन तार के लिए निजी जमीन पर बनाये जा रहे टावर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीण टावर निर्माण का विरोध कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला और बिगड़ गया. ग्रामीण पुलिस के ऊपर ही पथराव करने लगे. हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता