ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

मोतिहारी: पुलिस की तीसरी आंख पर लगा ग्रहण, सांसद के उद्घाटन के साथ ही थाना में लगा एलसीडी गायब

MOTIHARI: बड़े ही तामझाम के साथ जिले के अरेराज में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. मकसद था कि बाबा सोमेश्वरनाथ की नगरी में कोई भी गड़बड़ी न फैला सके. लेकिन जिस भरोसे के साथ यह सुवि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI: बड़े ही तामझाम के साथ जिले के अरेराज में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. मकसद था कि बाबा सोमेश्वरनाथ की नगरी में कोई भी गड़बड़ी न फैला सके. लेकिन जिस भरोसे के साथ यह सुविधा शुरु हुई थी वो सुविधा शुरु होते ही दम तोड़ गई. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी लगाने वाला कांट्रेक्टर ही कैमरे से जुड़े मॉनिटर को खोलकर लेकर अपने घर चला गया. अपने संसदीय इलाके में लोगों की सुविधाओं और लोगों की सुरक्षा के लिए सांसद राधामोहन सिंह ने बड़े ही भरोसे के साथ अरेराज शहर की आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था जिसे कि अरेराज थाने में बैठकर पुलिसवाले शहर की गतिविधि को देख सकें. साथ ही किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई भी कर सकें. हालांकि कैमरे तो शहर के कई जगहों पर लग गए लेकिन जिस एलसीडी पर पुलिस को बाहर की तस्वीर देखनी थी वही एलसीडी मॉनिटर ठेकेदार खोलकर अपने साथ ले गया. मतलब है कि कैमरा जिस एलसीडी से जुड़ा हुआ था उसे ही खोलकर वो चलता बना. अब वो ठेकेदार एलसीडी को खोलकर क्यों ले गया इसका जवाब उसके पास नहीं है लेकिन वो इतना जरुर कह रहा है कि अभी काम चल रहा है और जल्दी ही एलसीडी लगा दिया जाएगा. अब लोगों को यह भरोसा नहीं हो रहा है कि आखिर एलसीडी ठेकेदार कैसे लेकर चला गया. लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि जब सांसद महोदय ने सार सिस्टम लगवा दिया तो आखिर शहर में चोरी की घटनाएं रुक क्यों नहीं रहीं. अब इस सवाल का जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही लोगों के पास. इंतजार उस ठेकेदार का है जो एक बार फिर एलसीडी लेकर आएगा जिससे पुलिस की तीसरी आंख काम कर सकेगी. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट      
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता