ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

सीपी ठाकुर ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिले में नहीं हुआ एक भी काम

NAWADA: बीजेपी की सदस्यता अभियान में नवादा पहुंचे बीजेपी नेता सीपी ठाकुर ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा. सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए और कहा कि बंद प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA: बीजेपी की सदस्यता अभियान में नवादा पहुंचे बीजेपी नेता सीपी ठाकुर ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा. सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए और कहा कि बंद पड़े चीनी मिल की जल्द से जल्द से शुरुआत होनी चाहिए. सीपी ठाकुर पहुंचे तो थे बीजेपी के सदस्यता अभियान में लेकिन इस दौरान उन्होंने सूबे की बीजेपी और एनडीए सरकार पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि जिले में विकास का काम नहीं हुआ है. सीपी ठाकुर ने कहा कि जिले में एक चीनी मिल था वो भी बंद हो चुका है और सरकार ने अभी तक उसे दोबारा चालू करने को लेकर कदम नहीं उठाए. पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले में स्कूलों और कॉलेजों की कमी है. इस मौके पर सीपी ठाकुर ने कहा कि नवादा शुरु से बीजेपी का गढ़ रहा है. सदस्यता अभियान के दौरान दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर बड़ी तादाद में पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता