ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार में लॉकडाउन तोड़ने के 41 मामले दर्ज, 9 लोगों की हुई गिरफ्तारी.. अब घर से निकले तो खैर नहीं

PATNA : बिहार में लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रशासन की मुस्तैदी बुधवार को ही देखने को मिल गई थी। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में प्रशासन सुबह से ही लॉकडाउन को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रशासन की मुस्तैदी बुधवार को ही देखने को मिल गई थी। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में प्रशासन सुबह से ही लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए अलर्ट दिखा। सड़क पर पुलिस बल की तैनाती और आने जाने वाले लोगों पर सख्ती ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि अब सड़क पर निकलने वालों की खैर नहीं है। 


बुधवार को राज्य भर में लॉकडाउन तोड़ने के 41 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम तक पुलिस मुख्यालय के पास जो आंकड़े पहुंचे हैं उसके मुताबिक यह कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं सड़क पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है। बुधवार को लगभग 16 लाख रुपए का जुर्माना गाड़ियों से वसूला गया। कुल 531 वाहनों को जप्त किया गया है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन पीरियड में ऐसे ही सख्ती आगे भी जारी रहेगी। अगर सड़क पर लोग निकले तो उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा। बेवजह सड़क पर तफरी करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा और गाड़ियों से मटरगश्ती करने के लिए जो भी सड़क पर निकलेंगे उनकी गाड़ियां भी ज़ब्त की जाएंगी।

टैग्स