ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बेगूसराय में खुलेआम बन रही शराब, धड़ल्ले से चल रहा धंधा, मामले पर पुलिस मौन

BEGUSARAI : बिहार सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सूबे में शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. लोग खुलेआम शराब बना रहे हैं और उसकी बिक्री भी की जा रही है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सूबे में शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. लोग खुलेआम शराब बना रहे हैं और उसकी बिक्री भी की जा रही है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां देसी शराब खेत और खलिहानो में बनाए और बेचे जा रहे हैं. शराबियों का रात के अंधेरे में जमावड़ा लगता है और शराब की खरीद-बिक्री होती है. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के कोरिया और हैबतपुर पंचायत की है. जहां धड़ल्ले से शराब बनाने और बेचने का धंधा कैमरे में कैद हुआ है. सामने आईं तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखी जा रही है कि किस तरह महुआ शराब बन रहा है और शराबियों को बेचा जा रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के नाक के नीचे ये सारा खेल चल रहा है. लेकिन पुलिस को इस कारोबार की भनक तक नहीं लगती. जो पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. हालांकि इस संबंध में हमने जिला के एसपी से उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही पर साहब कुछ भी कहने से बचते रहे. पुलिस कप्तान ने मामले को लेकर कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया. बहरहाल अब यह देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता