ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ब्लैकमेल करने के लिए मनचलों ने प्रेमी जोड़े का बनाया वीडियो, पैसा नहीं मिलने पर किया वायरल, देखें वीडियो

GAYA : प्रेमी युगल से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है गया जिले से जहां एक मनचले युवक ने प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो त

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA : प्रेमी युगल से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है गया जिले से जहां एक मनचले युवक ने प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फ़ैल रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने दोषियों के ऊपर कार्रवाई की बात कही है. https://www.youtube.com/watch?v=sJXQefyNMeU पूरी घटना गया जिले के बाराचट्टी थाना इलाके के सिंदुआर जंगल की है. जहां सुनसान जंगल में बैठे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक प्रेमी जोड़ा जंगल में बैठकर आपस में बातें कर रहे हैं. तभी अचानक गांव के कुछ मनचले वहां आकर उनका वीडियो बनाने लगते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो बनाकर मनचले उसे ब्लैकमेल करने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर फैलाने का डर दिखाकर उनसे पैसे की मांग करने लगे. बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान माचलों ने लड़के के साथ धक्का मुक्की भी की. इसी बीच उस रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लड़की को समझा कर ऑटो से उसे घर भेज दिया. उसके बाद लड़के से पूछताछ के दौरान पता चला कि बाराचट्टी थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला है. मामला सामने आने के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा ने दोषियों की पहचान कर उनके ऊपर कार्रवाई करने की बात कही. गया से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता