ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

बस से गिरा इंजीनियर, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

JAMUI: बस में सफर कर रहे एक इंजीनिर की हवाखोरी के चलते जान चली गई. परिवार के इकलौते कमाऊ बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि रांची जाने के दौरान सो र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAMUI: बस में सफर कर रहे एक इंजीनिर की हवाखोरी के चलते जान चली गई. परिवार के इकलौते कमाऊ बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि रांची जाने के दौरान सो रहा इंजीनियर स्लीपर वाली सीट की खिड़की से नीचे गिर गया. इस घटना में राजकुमार मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई. रांची के एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाला राजकुमार किराए का घर देखने देवघर आया था और घर देखकर वापस रांची लौट रहा था. लौटने के दौरान उसने बस की स्लीपर में अपनी सीट बुक करायी थी और वो उसी सीट पर सो रहा था लेकिन उसने गर्मी के चलते स्लीपर सीट की खिड़की को पूरी तरह खोल दिया था. बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ के पास जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ा वैसे ही राजकुमार बस की खिड़की से नीचे सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. राजकुमार रांची में ही रहकर एक प्राइवेट एजेंसी में काम करता था और परिवार का पेट भरता था. जमुई से गौतम की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता