PATNA: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया. जिसको लेकर राजनीतिक जगत के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है. देश के आम बजट का जदयू नेता व मंत्री नीरज कुमार ने स्वागत किया है. उन्होने बिहार सरकार की योजना 'हर घर नल का जल' को केन्द्र सरकार द्वारा अपनाए जाने की सराहना करते हुए कहा की इससे बिहार का मान बढ़ा है. और इस बजट से विकास की रफ्तार तेज होगी.
वहीं कांग्रेस और राजद ने आम बजट को खाली डब्बा करार दिया है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह बजट देश के हित में नहीं है. पूंजीपतियों के हाथों में एयरपोर्ट और रेलवे को बेचने का काम किया गया है.
उधर राजद विधायक विजय प्रकाश ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया, लेकिन इनके साथ छल किया गया है. बिहार को ना तो विशेष दर्जा मिला और ना ही पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया.
केन्द्रीय बजट पर पार्टी नेताओं की अलग-अलग राय, किसी ने सराहा तो किसी ने कोसा
PATNA: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया. जिसको लेकर राजनीतिक जगत के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है. देश के आम बजट का ज

