ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

नवादा में डायन बताकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या, कई दिनों से किया जा रहा था प्रताड़ित

NAWADA : सूबे में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नवादा जिले से जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर डा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA : सूबे में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नवादा जिले से जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के गोविंदपुर थाना की है. जहां डायन बताकर इ महिला की हत्या कर दी गई है. मृतक महिला के बेटे का कहना है कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर में जबरन घुसकर दरवाजा बंद कर उसकी मां की पिटाई की गई थी. जिसके बाद वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी थी. उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नवादा रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है. मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई है. बताया जा रहा है कि करीब 20 सालों से महिला को डायन बताकर परेशान किया जा रहा था. एसआई राम नारायण महतो ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर घटना की छानबीन की जा रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता