ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बेगूसराय में दबंग मुखिया पति के आगे पुलिस पस्त, रेप की शिकायत के बाद भी खुलेआम घूम रहा आरोपी

BEGUSARAI: जिले में एक गर्भवती महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप लगा है फुलवरिया थाना इलाके के बारो पंचायत की मुखिया पति पर. पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: जिले में एक गर्भवती महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप लगा है फुलवरिया थाना इलाके के बारो पंचायत की मुखिया पति पर. पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन महिला को न्याय मिलने के बजाए उसके उलट उसे मामला वापस लेन के लिए धमकाया जा रहा है. पीड़िता न्याय की आस में इस थाने से उस थाने की चक्कर लगा रही है लेकिन दबंग मुखिया पति का इलाके के पुलिस अधिकारियों के साथ उठना बैठना है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का पुलिस के साथ सांठ गांठ है जिसके चलते उसकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. आरोपी बार-बार धमकी देता है कि मामले को वापस ले लो नहीं तो परिणाम और भी बुरा होगा. आखिरकार थक हार कर पीड़िता ने जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता