ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा

मोतिहारी में तालाब में डूबने से मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की बाल-बाल बची जान

MOTIHARI : इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे में एक बच्ची की जान बाल-बाल बची है. शव को निकालने की कोशिश की जा र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे में एक बच्ची की जान बाल-बाल बची है. शव को निकालने की कोशिश की जा रही है. पूरी घटना जिले के घोड़ासहन थाना इलाके की है. जहां कचहरिया टोला में तालाब में डूबने से बच्ची की जान चली गई है जबकि एक मासूम की जान लोगों ने बचा ली है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां तालाब के किनारे पर खेल रही थी तभी अचानक से पैर फिसलने के कारण दोनों पानी में जा गिरी. दोनों चिल्लाने लगी. बच्चियों की चीख चिल्लाहट को सुनकर फौरन मौके पर पहुंचे लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया जबकि दूसरी बच्ची की ज्यादा गहरे पानी में जाने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता