ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामासम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मोतिहारी बालिका गृह में एक लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI : जिला बालिका गृह में एक युवती की मौत की खबर सामने आई है. डॉक्टरों के मुताबिक कई दिनों से बच्ची की हालत नाजुक थी. पुलिस पोस्टमार्टम करा कर मामले की छानबीन कर रही है. जिले के

FirstBihar
Admin
3 मिनट
MOTIHARI : जिला बालिका गृह में एक युवती की मौत की खबर सामने आई है. डॉक्टरों के मुताबिक कई दिनों से बच्ची की हालत नाजुक थी. पुलिस पोस्टमार्टम करा कर मामले की छानबीन कर रही है. जिले के पीपरा थाना इलाके से पुलिस ने 6 मार्च को बच्ची को लावारिस हालत में सड़क किनारे से बरामद किया था. मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस द्वारा उसे 16 मार्च को जिला बालिका गृह में लाया गया था. मानसिक और शारीरिक रूप से बच्ची दिव्यांग थी. संचालिका मधु ने बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसे बोलने में भी परेशानी होती थी. उसने खाने पीने से लेकर शौच तक बालिका गृह के स्टाफ द्वारा किया जा रहा था. मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि तबियत ख़राब होने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुफ्फसिल थाना की टीम मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश वहीं, एक दूसरी घटना भी सामने आई है. जहां रामगढ़वा थाना इलाके के आमोदेइ रेलवे लाइन के पेड़ से लटके एक शख्स की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस कर रही तफ्तीश दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या की गई है. पूरी घटना जिले के डुमरिया घाट थाना इलाके के हुसैनी गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसके शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया था. मृतिका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों द्वारा दहेज मांगा जा रहा था. पिता ने बेटी दामाद, सास, और ससुर के ऊपर मामला दर्ज कराया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता