ब्रेकिंग
2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

सीतामढ़ी और समस्तीपुर में पानी में डूबने से 8 बच्चों की मौत, शव की तलाश जारी

DESK : बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीतामढ़ी और समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 8 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे से गांव मे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीतामढ़ी और समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 8 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे से गांव में मातम पसरा है. चारों तरफ चीत्कार मची हुई है. पूरी घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदुपर थाना इलाके के गिद्दा फुलवरिया की है. जहां बागमती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में एक लड़का और दो लड़की शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है. पुरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि लगभग तीन घंटे पहले भी हरि छपरा में डूबने से तीन बच्चियों की हो चुकी है. दूसरी बड़ी घटना समस्तीपुर जिले मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां बिशनपुर चकनिजाम गांव में खजुरी चौर के पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में एक लड़की और चार लड़के शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे बकरी चराने के लिए गए हुए थे. बूढी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद इस चौर के पास प्रशासन द्वारा सलुइस गेट को खोल दिया गया था जिसकी वजह से इस इलाके में तेजी से पानी बढ़ गया था. वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बाढ़ की पानी में बच्चे नहाने लगे. इस दौरान दो बच्चे डूबने लगे. उनको बचाने के फेर में ही और तीन बच्चे पानी में डूब गए. प्रशासन ने कुछ बच्चों का शव बरामद कर लिया है और बच्चों की तलाश जारी है. सीतामढ़ी से सौरभ और समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता